रविवार, 9 जून 2024

ओटो साइकल के बारे में जानकारी

 ओटो साइकल के बारे में जानकारी  :-

भूमिका :-हवा और पेट्रोल के मिश्रण के फटने से जो गरमाइस पैदा होती है उस गरमाइस से इंटर्नल कम्युनशन इंजन को शक्ति मिलती है ! यह जलने वाला मिश्रण चार्ज कहलाता है ! और इंजन के सिलेंडरों के अन्दर तरतीब बार किसी खास क्रम में एक सिलेंडर में फटाया जाता है। इस तरतीब को फोर ईस्ट्रोक या साइकल ऑफ ऑपरेशन कहा जाता है। यह तरतीब जर्मन के प्रशिद्ध साइंस दान डॉक्टर ओटो के नाम से जाना जाता है।

स्ट्रोक :- TDC और BDC के बीच की दूरी जिसके बीच पिस्टन ऊपर नीचे की हरकत शुरु करता है। पपिस्टन के TDC की तरफ से नीचे की हरकत को '' डाउन स्ट्रोक '' और BDC हरकत को ''आप स्ट्रोक'' कहते है।

स्ट्रोक के प्रकार :-(01) सेक्शन स्ट्रोक (02) कम्प्रेशन स्ट्रोक (03) पावर स्ट्रोक  (04) एग्जास्ट स्ट्रोक

(01) सेक्शन स्ट्रोक :-

(i) इस स्ट्रोक में इनलेट वाल्व खुला रहता है और एग्जास्ट वाल्व बन्द रहता है।
(ii) पिस्टन डाउन स्ट्रोक (नीचे की तरफ ) में हरकत करता है।
(iii) पेट्रोल और हवा का मिश्रण सिलेंडर बोर के अन्दर इनलेट मेनीफोल्ड के द्वारा चूसकर अन्दर दाखिल किया जाता है।
(iv) इस्क्को चाल फ्राई व्हील से मिलती है।
(v) इसमें क्रेंक शाफ्ट 1/2 और केम शाफ्ट 1/4 चक्कर घूमती है।

(02) कम्प्रेशन स्ट्रोक :-

(i) इसमें पिस्टन ऊपर की तरफ हककत करता है।
(ii) वह मिश्रण जो सेक्सन स्ट्रोक में सिलेंडर के अन्दर दाखिल किया गया था। उसको दवाता है।
(iii) चाल फ्राई व्हील से मिलती है।
(iv) क्रेंक शाफ्ट 01 चक्कर और केम शाफ्ट 1/2 चक्कर घूमती है।
(03) पावर स्ट्रोक :-
(i) इसमें दोनों वल्ब बन्द रहते है।
(ii) दबी हुई गैस को TDC के पास जलाया जाता है।
(iii) पावर स्ट्रोक में जला हुआ गैस फैलता है। और पिस्टन को नीचे की तरफ धकेलता है।
(iv) क्रेंक शाफ्ट 1.5 चक्कर और केम शाफ्ट 3/4 चक्कर घूमती है।

(04) एग्जास्ट स्ट्रोक :-

(i) इसमें एग्जास्ट वल्ब खुला रहता है।
(ii) पिस्टन ऊपर की तरफ हरकत करता है।
(iii) एग्जास्ट मेनीफोल्ड के रास्ते जाली हुई गैस निकाली जाती है।
(iv) शक्ती फ्लाई व्हील से मिलती है।
(v) इसमें क्रेंक 02 चक्कर और केम 01 चक्कर पूरा करती है।


साइकल ऑफ ऑपरेशन के चार स्ट्रोक में से सिर्फ एक ही स्ट्रोक '' पावर '' होता है। जो कि फ्लाई व्हील को शक्ति देता है। और तीनो स्ट्रोक मुर्दा होते है। जो कि पावर स्ट्रोक के द्वारा फ्लाई व्हील में जमा शक्ति से चलता है। इस स्ट्रोक को पूरा होने में क्रेंक शाफ़्ट 02 चक्कर और केम शाफ्ट 01 चक्कर पूरा करती है।

































लेबल: